ePaper

बॉलीवुड स्‍टारर्स ने भी दी ''इसरो'' को बधाई...

Updated at : 24 Sep 2014 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड स्‍टारर्स ने भी दी ''इसरो'' को बधाई...

भारत का पहला प्रयास मंगल मिशन सफल हो गया. आज सुबह भारत का मंगलयान सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में स्थापित हो गया. लाल ग्रह तक पहुंचने का जो मिशन इसरो ने शुरू किया था वह आज पूर्ण हो गया. भारत की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड ने भी बधाई दी है. बिग बी, अक्षय कुमार और […]

विज्ञापन

भारत का पहला प्रयास मंगल मिशन सफल हो गया. आज सुबह भारत का मंगलयान सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में स्थापित हो गया. लाल ग्रह तक पहुंचने का जो मिशन इसरो ने शुरू किया था वह आज पूर्ण हो गया. भारत की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड ने भी बधाई दी है. बिग बी, अक्षय कुमार और सोनू निगम ने इसरो को ट्वीटर के माध्‍यम से बधाई दी.

अमिताभ बच्‍चन ने लिखा है कि,’हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत बडे लक्ष्‍य को प्राप्‍त किया है जो अभी तक किसी ने नहीं किया… बधाई, प्‍यार, स्‍नेह, अभिनंदन और जय जयकार.’

बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार ने भी इसरों को बधाई दी है.

स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट किया है. उन्‍होंने लिखा है कि,’ आज हम सब भारतवासियों के लिए बहुत खुशी और गौरव की बात है. हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने एक चमत्‍कार कर दिखाया है. मैं इसरो के सारे वैज्ञानिकों का अभिनंदन करती हूं और उनके अपार लगन और मेहनत को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं. जय हिन्‍द, वंदे मातरम्.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola