करीना राधा बन कहेंगी '' बडा दुख दीना...''

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर ‘राम लखन’ की रीमेक बनाने जा रहें है. बॉलीवुड में इनदिनों रीमेक फिल्में बनाने को ट्रेंड चल पडा है. करण फिल्म में वरूण धवन और अर्जुन कपूर को ले रहें है. वहीं अभिनेत्री के रूप में शायद करीना का चयन हो सकता है. इस फिल्म का निर्देशन जानेमाने फिल्मकार […]
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर ‘राम लखन’ की रीमेक बनाने जा रहें है. बॉलीवुड में इनदिनों रीमेक फिल्में बनाने को ट्रेंड चल पडा है. करण फिल्म में वरूण धवन और अर्जुन कपूर को ले रहें है. वहीं अभिनेत्री के रूप में शायद करीना का चयन हो सकता है.
इस फिल्म का निर्देशन जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी करेंगे. फिल्म में वरूण धवन राम को किरदार निभाएंगे वहीं अर्जुन लखन का किरदार निभाते नजर आएंगे. पिछली ‘राम लखन’ में राधा का किरदार माधूरी दीक्षित का रोल करीना कपूर करेंगी.
आपको बता दें कि पुराने ‘राम लखन’ में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. इनके अलावा माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाडिया थी. इससे पहले फिल्म ‘खूबसूरत’ की रीमेक भी बन चुकी है. जो हालिया प्रदर्शित हुई है.
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब वरूण और अर्जुन की जोडी को दर्शक कितना पसंद करेंगे यह तो फिल्म आने पर ही पता चला पाएगा. करीना की फिल्म ‘सिंघम’ पिछले महीने सिनेमाघरों में आई थी और दर्शकों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




