”डिवाइन लवर्स” बन गए इरफान और कंगना रनाउत

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री कंगना रनाउत नई फिल्म में नजर आनेवाले है. फिल्म का नाम ‘डिवाइन लवर्स’ रखा गया है. डायरेक्टर साई कबीर को कंगना की एक्टिंग भा गई है. इसलिए वे कंगना को लेकर फिल्म बना रहें है. वहीं इरफान खान साई की मदद के लिए एक्टर के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री कंगना रनाउत नई फिल्म में नजर आनेवाले है. फिल्म का नाम ‘डिवाइन लवर्स’ रखा गया है. डायरेक्टर साई कबीर को कंगना की एक्टिंग भा गई है. इसलिए वे कंगना को लेकर फिल्म बना रहें है.
वहीं इरफान खान साई की मदद के लिए एक्टर के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर भी बन गये है. फिल्म ‘क्वीन’ में भी कंगना ने बहुत अच्छी एक्टिंग की थी. यह फिल्म हिंदी में ही बनेगी और इसे इंडिया में ही शूट किया जाएगा.
फिल्म की शूटिंग 2015 तक शुरू कर दी जाएगी. इरफान इससे पहले फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ के लिए बेहद पसंद किए गये थे. कंगना को लेकर साई कबीर ने फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ बनाई थी. फिल्म को इंडिया के साथ-साथ फ्रांस में भी रिलीज की जाएगी.
इरफान फिल्म को लेकर बहुत खुश है. इससे पहले इरफान फिल्म ‘गुंडे’ में अर्जुन कपूर और रणबीर सिंह के साथ नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










