शाहरूख ने दिखाए 8 पैक एब्स तो दीपिका ने हॉट डांस में दिखाया…

दीवाली के मौके पर धमाकेदार इंट्री करने जा रही फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के गीत ‘लवली’ का टीजर जारी हो गया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण का हॉट अवतार सामने आया है. अपने लटके-झटकों से वह दर्शकों को हैरान करनेवाली है. आपको बता दें कि यूट्यूब पर इस गाने का काफी पसंद किया जा […]
दीवाली के मौके पर धमाकेदार इंट्री करने जा रही फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के गीत ‘लवली’ का टीजर जारी हो गया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण का हॉट अवतार सामने आया है. अपने लटके-झटकों से वह दर्शकों को हैरान करनेवाली है.
आपको बता दें कि यूट्यूब पर इस गाने का काफी पसंद किया जा रहा है. फराह खान निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के इस गीत की शुरुआत ‘मोहनी-मोहनी’ से शुरू होती है जो फिल्म ‘तेजाब’ के गीत की याद दिलाती है. इस हॉट गाने में दीपिका ने काफी लुभावने लटके-झटके दिखाए हैं.
दीपिका ने इस गाने में बेली डांस भी किया है. फिल्म में बार डांसर का किरदार निभाने वाली दीपिका ने गाने पोल-डांस भी किया है. शाहरूख के 8 पैक्स और दीपिका के इस हॉट डांस ने दर्शकों के इंतजार को और बढा दिया है.
इससे पहले ‘मनवा लागे…’ गीत ने धमाल मचाया था और अब ये हॉट गाना. लगता है फराह खान एक-एक कर इस फिल्म के संस्पेस को दर्शकों के सामने लाना चाहती है. फराह खान ने खुद इस बात को माना है कि वह हमेशा दर्शकों की पसंद नापसंद को सामने रख फिल्म का निर्माण करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










