ePaper

''हमसफर'' के लिए बेचैन है फवाद

Updated at : 18 Sep 2014 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
''हमसफर'' के लिए बेचैन है फवाद

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अपने आगामी एक और टीवी सीरियल ‘हमसफर’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. फवाद ने कहा कि इस धारावाहिक के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर थोड़े बेचैन हैं और उम्मीद कर रहें है कि दर्शकों को यह सीरीयल पसंद आएगा. पाकिस्तानी टीवी पर 23 कड़ियों वाले बधारावाहिक की अब तक […]

विज्ञापन

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अपने आगामी एक और टीवी सीरियल ‘हमसफर’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. फवाद ने कहा कि इस धारावाहिक के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर थोड़े बेचैन हैं और उम्मीद कर रहें है कि दर्शकों को यह सीरीयल पसंद आएगा.

पाकिस्तानी टीवी पर 23 कड़ियों वाले बधारावाहिक की अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग रही है. धारावाहिक में फवाद खान के प्रदर्शन और पर्दे पर उनकी को-ऐक्टर माहिरा खान के साथ उनके अभिनय को वहां काफी पसंद किया गया था.

इससे पहले 26 कड़ियों वाले सीरियल ‘जिंदगी गुलजार है’ में फवाद (जारून जुनैद) और सनम सईद (कशफ मुर्तजा) की जोड़ी को काफी भारत में काफी पसंद किया जा चुका है. इस सीरीयल के लिए फवाद को ने काफी तारीफें बटोरी थी.

फवाद का कहना है कि,’मैंने ‘जिंदगी’ चैनल पर ‘हमसफर’ के प्रोमो देखें हैं. मैं सभी लोगों का शुक्रिया दा करना चाहता हूं जिन्‍होंने मुझे अभी से पसंद करना शुरू कर दिया है. क्योंकि मेरे लिए यह कार्यक्रम बहुत खास है. मैं अभी भी नर्वस हूं कि पता नहीं दर्शक इसे कितना पसंद कर पांएगे.

32 वर्षीय अभिनेता फवाद अपनी आगामी फिल्म ‘खूबसूरत’ से सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. यह फिल्म 1980 में इसी नाम से आई रिषिकेश मुखर्जी की फिल्म का रीमेक है. ‘खूबसूरत’ फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है और इसके निर्माता अनिल कपूर हैं. यह फिल्म इस 19 सितंबर को रिलीज हो रही है.

इस फिल्‍म को लेकर सोनम कपूर खासा उत्‍साहित है. फवाद और सोनम की जोडी दर्शको को कितना पसंद आएगी यह तो फिल्‍म देखने के बाद ही पता चल पाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola