ePaper

अमेरिकी प्रशंसकों को भी है शाहरख खान का इंतजार !

Updated at : 14 Sep 2014 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी प्रशंसकों को भी है शाहरख खान का इंतजार !

वाशिंगटन : अमेरिका में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रचार के लिए उनके आगामी दौरे को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है और यह उत्साह सिर्फ भारतीय और दक्षिण एशियाई प्रशंसकों के बीच ही नहीं बल्कि अमेरिकी लोगों के बीच भी है. लगभग एक दशक के बाद फिल्म […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रचार के लिए उनके आगामी दौरे को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है और यह उत्साह सिर्फ भारतीय और दक्षिण एशियाई प्रशंसकों के बीच ही नहीं बल्कि अमेरिकी लोगों के बीच भी है.
लगभग एक दशक के बाद फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के यह अभिनेता अमेरिका में लाइव प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं. इस दौरे का नाम ‘स्लैम’ :ध्वनि, प्रकाश, एक्शन और फिल्म: दिया है. इस दौरे पर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के अन्य सितारे जैसे दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी के अलावा माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोडा भी लाइव प्रदर्शन करेंगी.
वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में रहने वाले रिचर्ड व्हाइट ने कहा, ‘‘हम कई सालों से इस लाइव प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे. मेरे एक दोस्त के कहने पर मैंने उनकी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ देखी थी जिसके बाद से मैं उनकी बहुत बडी प्रशंसक हो गयी हूं. वे एक महान अभिनेता हैं.’’ वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया में होने वाले लाइव प्रदर्शन को देखने के लिए रिचर्ड और उनके दोस्तों ने टिकट भी खरीद लिया है. यहां 21 सितंबर को ये सितारें लाइव प्रदर्शन करेंगे.
इसके अलावा ये कलाकर 19 सितंबर को ह्यूस्टन में 20 सितंबर को न्यू जर्सी में 26 सितंबर को शिकागो और 28 सितंबर को कैलिफोर्निया में लाइव प्रदर्शन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola