”रॉय” बनकर रणबीर जैकलीन संग करेंगे फलर्ट…

Updated:
विज्ञापन
”रॉय” बनकर रणबीर जैकलीन संग करेंगे फलर्ट…

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर ने मलेशिया में फिल्म ‘रॉय’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडिज भी है. रणबीर इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है और इसके निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर ने मलेशिया में फिल्म ‘रॉय’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडिज भी है. रणबीर इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है.

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है और इसके निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और दिव्या खोसला कुमार है.

इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, जैकलीन और रणबीर ने चोर की भूमिका निभाई है. रॉकस्‍टार रणबीर फिल्‍म की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त है. ‘किक’ वाली जैकलीन भी फिल्‍म में धमाल मचाती नजर आएगी.

इस शूटिंग को लेकर अर्जुन काफी खुश है. अर्जुन ने ट्वीट कर अपने फैन्स को बताया.

अर्जुन ने बताया कि,’ मैं और रणबीर बहुत अच्छे फ्रेंड हैं. हमारे बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं रही है. उम्मीद करता हूं कि हमारे बीच भविष्य में भी कोई परेशानी नहीं होगी.’

यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी. जैकलीन को फिल्‍म ‘किक’ में अपार सफलता मिली थी. अब इन तीनों की तिकडी क्‍या धमाल मचाती है इसके लिए अगले साल का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola