ePaper

अब कोर्ट में पेश होंगे सैफ...

Updated at : 11 Sep 2014 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
अब कोर्ट में पेश होंगे सैफ...

बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर सैफ अली खान फिर एक बार मुसीबत में पड गये है. सैफ मारपीट के एक मामले में मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश हुए. वहीं पिछली सुनवाई के दौरान अभियोजन ने बार-बार गैर हाजिर रहने के लिए उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी करने की मांग की गई थी. कोर्ट की […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर सैफ अली खान फिर एक बार मुसीबत में पड गये है. सैफ मारपीट के एक मामले में मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश हुए. वहीं पिछली सुनवाई के दौरान अभियोजन ने बार-बार गैर हाजिर रहने के लिए उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी करने की मांग की गई थी.

कोर्ट की सुनवाई अगले हफ्ते के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं मामले में गंभीरता दिखाते हुए अभियोजक वाजिद शेख ने कहा है कि अगली सुनवायी पर घटना की सीसीटीवी फुटेज सैफ और अन्य आरोपियों को दी जाएगी.

उल्‍लेखनीय है कि सैफ अली खान और उनके दोस्त बिलाल अमरोही, शक्केल लदाक को तब गिरफ्तार कर लिया गया था जब एनआरआई उद्योगपति इकबाल मीर शर्मा ने पुलिस में शिकायत की थी. इकबाल ने आरोप लगाया था कि उन पर 22 फरवरी 2012 को ताज होटल में हमला किया गया. जिसमें सैफ और उनके दोस्‍त शामिल थे.

तीनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. अदालत ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 325 के तहत आरोप तय किए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola