ePaper

डिंपल गर्ल दीपिका कहेंगी 8 पैक्‍स वाले शाहरूख को ''मनवा लागे लागे रे सांवरे...''

Updated at : 10 Sep 2014 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
डिंपल गर्ल दीपिका कहेंगी 8 पैक्‍स वाले शाहरूख को ''मनवा लागे लागे रे सांवरे...''

फराह खान निर्देशित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ का दूसरा गाना लांच हो गया है. ‘मनवा लागे लागे रे सांवरे… ‘गाने में शाहरूख-दीपिका की कैमेस्‍ट्री बेहद खूबसूरत लग रही है. दीपिका इस गाने में बहुत ही खूबसूरत लग रही है. इस गाने में दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान के अलावा अभिषेक बच्‍चन,सोनू सूद,बोमन ईरानी और विवान शाह […]

विज्ञापन

फराह खान निर्देशित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ का दूसरा गाना लांच हो गया है. ‘मनवा लागे लागे रे सांवरे… ‘गाने में शाहरूख-दीपिका की कैमेस्‍ट्री बेहद खूबसूरत लग रही है. दीपिका इस गाने में बहुत ही खूबसूरत लग रही है.

इस गाने में दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान के अलावा अभिषेक बच्‍चन,सोनू सूद,बोमन ईरानी और विवान शाह भी है. ये एक रोमांटिक गाना है जो दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल होगा. आग के बीच रोमांस का तडका लगाया है इस गाने ने.

शाहरूख खान के 8 पैक एब्‍स के साथ इस गाने में नजर आएंगे जो लोगों को बांधे रखेंगे. इस गाने को श्रेया घोषाल और अर्जित सिंह ने अपने सुर से संवारा है. ईरशाद और विशाल-शेखर ने इस गाने को संगीत से सजाया हे.

यह फिल्‍म अपना जादू चलाने इस दिवाली आ रही है. इससे पहले दिपिका और शाहरूख फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में एकसाथ नजर आए थे. ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ दर्शकों को खासा पसंद किया था. दोनों के बीच की कैमेस्‍ट्री को भी लोगों ने पर्दे पर सराहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola