...अब अर्जुन रामपाल ''डैडी'' के लिए करेंगे वजन कम

मुंबई : बॉलीवुड में किसी डॉन के जीवन पर आधारित फिल्में तो बहुत आई हैं लेकिन इस बार पर्दे पर एक ऐसे गैंगस्टर की कहानी परोसने की तैयारी की जा रही है जो बाद में नेता बन जाता है. ‘जी हां’ यह गैंगस्टर है अरुण गावली. फिल्म में गावली का किरदार अभिनेता अर्जुन रामपाल निभाते […]
मुंबई : बॉलीवुड में किसी डॉन के जीवन पर आधारित फिल्में तो बहुत आई हैं लेकिन इस बार पर्दे पर एक ऐसे गैंगस्टर की कहानी परोसने की तैयारी की जा रही है जो बाद में नेता बन जाता है. ‘जी हां’ यह गैंगस्टर है अरुण गावली. फिल्म में गावली का किरदार अभिनेता अर्जुन रामपाल निभाते नजर आने वाले हैं.
फिल्म का नाम ‘डैडी’ होगा.अपने किरदार को जीवंत करने के लिए वह अरुण गावली से मिलना चाहते हैं. फिल्म का निर्देशन गौरव बावडनकर करेंगे. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि गावली का किरदार निभाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है.
इसके लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा. मुझे निश्चित रूप से अरुण गवली जैसी शारीरिक बनावट पानी होगी. तभी लोग मुझमें गावली की छवि में देख पायेंगे.मैं उनसे मिलना चाहूंगा और उनसे उनकी सलाह लूंगा कि वह क्या सोचते हैं कयोंकि इससे मुझे फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए मदद मिलेगी. बताया जा रहा है कि फिल्म ‘डैडी’ की शूटिंग अकटूबर के आखिर में शुरू होगी.
गौरतलब है कि बॉलीवुड पर एक समय राज करने वाले अर्जुन रामपाल की फिल्में आजकल कुछ कमाल नहीं कर पा रही है. अब ऐसे में देखना है कि फिल्म डैडी से वह क्या कमाल कर पाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




