पापा की किसी भी फिल्म का रीमेक नही करना चाहता-टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘राम लखन’ की रीमेक में जैकी जैसी भूमिकाएं नहीं करना चाहते है. टाइगर ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म की अपार सफलता से वे काफी खुश है और सातवें आसमान पर पहुंच चुके है. 24 […]
बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘राम लखन’ की रीमेक में जैकी जैसी भूमिकाएं नहीं करना चाहते है. टाइगर ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म की अपार सफलता से वे काफी खुश है और सातवें आसमान पर पहुंच चुके है.
24 वर्षीय टाइगर का कहना है कि,’ मैं अपने पापा की किसी भी फिल्म की रीमेक में काम नहीं करना चाहता. हम दोनों की सोच में फर्क है. मैं उनके साथ अपनी तुलना नहीं चाहता.
एक सवाल के जवब में उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझे ‘राम लखन’ का भी प्रस्ताव देगा, तो मैं मना कर दूंगा. मैं ऐसी भूमिकाएं करना नहीं चाहता.
ऐसी खबरें थीं, कि निर्देशक रोहित शेट्टी सुभाष घई की 1989 में आई सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ का रीमेक बनाने पर विचार कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया ने काम किया था. इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था.
टाइगर ने हीरोपंती में मिले दर्शकों के रिस्पासं को थैंक्स कहा है. दर्शकों का प्यार पाना और अपनाया जाना सबसे खुशी का पल है. पहली फिल्म की सफलता के बाद टाइगर अपने पापा से भी अलग सोच रखने लगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










