डबल रोल में सनी करेगी तुषार संग रोमांस...

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी अगली फिल्म में हॉट बेबी सनी लियोन के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर तुषार खासा उत्साहित है. मिलाप झावेरी की यह फिल्म एक ‘सेक्स कॉमेडी’ है. इसका नाम ‘मस्तीजादे’ है. इसकी शूटिंग रविवार से शुरू हो गई है. सनी लियोन के प्रति तुषार कपूर की दीवानगी ‘शूट आउट […]
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी अगली फिल्म में हॉट बेबी सनी लियोन के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर तुषार खासा उत्साहित है. मिलाप झावेरी की यह फिल्म एक ‘सेक्स कॉमेडी’ है. इसका नाम ‘मस्तीजादे’ है. इसकी शूटिंग रविवार से शुरू हो गई है.
सनी लियोन के प्रति तुषार कपूर की दीवानगी ‘शूट आउट एट वडाला’ के दिनों से ही है. इस फिल्म के लिए सनी ने एक भड़काऊ आइटम डांस किया था. कहा जाता है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान जब सनी सेट पर होती थीं, तो तुषार कपूर लंच के लिए ब्रेक भी नहीं लेते थे.
तुषार ने ही संजय गुप्ता और एकता कपूर से रिक्वेस्ट की थी कि वे इस गाने के लिए सनी लियोन को लें. एकता और संजय दोनों ने तुषार की बात मानते हुए सनी लियोन को इस गाने के लिए साइन कर लिया. सनी लियोन ने अपनी नई फिल्म के लिए दुआ मांगी है.
अब एक बार फिर मस्तीजादे के बहाने सनी लियोन के साथ काम करने को लेकर तुषार कपूर की मानो मन की मुराद पुरी हो गई. तुषार और सनी क्या कमाल दिखा पाते है यह तो फिल्म ही बताएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




