ePaper

''बदलापुर'' में दिखेगा वरुण का अलग लुक

Updated at : 29 Aug 2014 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
''बदलापुर'' में दिखेगा वरुण का अलग लुक

नयी दिल्ली: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ 22 फरवरी, 2015 को रिलीज होगी. इस फिल्‍म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हुमा कुरैशी भी नजर आयेंगी. सूत्रों की माने तो इस फिल्म में उनका कुछ अलग लुक दिखने वाला है. अपने कॉमेडी रोल से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ 22 फरवरी, 2015 को रिलीज होगी. इस फिल्‍म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हुमा कुरैशी भी नजर आयेंगी. सूत्रों की माने तो इस फिल्म में उनका कुछ अलग लुक दिखने वाला है.

अपने कॉमेडी रोल से वह इस फिल्‍म से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे. उनके हास्य किरदार को दर्शकों ने नकार दिया है. ‘बदलापुर’ इरोज इंटरनेशनल कंपनी, दिनेश विजान की मैडोक फिल्म्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर फिल्‍म का निर्माण करेगी. दोनों ने इससे पूर्व ‘लव आज कल’, ‘एजेंट विनोद’, ‘कोकटेल’ और ‘गो गोवा गोन’ जैसी मिलकर बनाई हैं.

श्रीराम राघवन निर्देशित ‘बदलापुर’ में यामी गौतम और विनय पाठक भी हैं. राघवन को ‘एक हसीना थी’ और ‘जॉनी गद्दार’ सरीखी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है. इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील लुल्ला ने कहा, "हमें यकीन है कि फिल्म इसकी दमदार पटकथा और शानदार प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों से जुड़ेगी."

हाल ही में वरुण धवन की फिल्‍में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई हैं. हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां को भी दर्शकों ने नकार दिया. अब ऐसे में देखना है कि उनकी अगली फिल्‍म क्या कमाल कर पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola