शाहरुख को नहीं है अंडरवर्ल्ड से डर!

मुंबई:जहां एक ओर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड से जान का खतरा बताया जा रहा है वहीं वे अपनी आने वाली फिल्म हैपी न्यू इयर को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म निर्माता फराह खान के द्वारा फिल्म के प्रमोशन किये जाने वाला एक फोटो ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया है. उन्होंने […]
मुंबई:जहां एक ओर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड से जान का खतरा बताया जा रहा है वहीं वे अपनी आने वाली फिल्म हैपी न्यू इयर को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म निर्माता फराह खान के द्वारा फिल्म के प्रमोशन किये जाने वाला एक फोटो ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया है.
उन्होंने लिखा है कि देखें फराह ने फिल्म हैपी न्यू इयर में मेरे नाम के साथ क्या किया है. वह फिल्म में मेरे नाम चर्ली को इंज्वाय कर रहीं हैं. वहीं अपने दूसरे फेसबुक स्टेटस में उन्होंने लिखा है कि हम कुछ मांगने के लिए अपने घुटनों पर बैठ जाते हैं लेकिन मैं अल्लाह और भगवान को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इतना कुछ दिया.
वहीं दूसरी ओर एक बार फिर बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के मंडराते खतरे के मद्देनजर शाहरुख की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खबरों की माने तो प्रोड्यूसर करीम मोरानी के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. एक निजी चैनल में चल रही खबर के अनुसार फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रवि पुजारी ने ली है.
फायरिंग के मद्देनजर अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मोरानी और शाहरुख के बिजनेस पार्टनर हैं जिस कारण किंग खान को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है. करीम मोरानी शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी रहे हैं.उनकी इस तरह बिंदास लाईफ स्टाईल को देखने से नहीं लगता कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से डर नहीं लगता है. उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




