ePaper

फिर से पर्दे पर दिखेगा वन टू का फोर..

Updated at : 22 Aug 2014 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
फिर से पर्दे पर दिखेगा वन टू का फोर..

मुंबई: निर्देशक करन जौहर साल 1989 में बनी फिल्‍म ‘राम-लखन’ का रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार करन यह फिल्म 2016 में सबके सामने लाएंगे. सिंघम रिटर्न्स के निर्देशक रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे.वहीं सुभाष घई और करन जौहर मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे. इस फिल्म के […]

विज्ञापन

मुंबई: निर्देशक करन जौहर साल 1989 में बनी फिल्‍म ‘राम-लखन’ का रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार करन यह फिल्म 2016 में सबके सामने लाएंगे. सिंघम रिटर्न्स के निर्देशक रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे.वहीं सुभाष घई और करन जौहर मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे.

इस फिल्म के 2016 में रिलीज होने की उम्मीद है. पहली फिल्‍म का निर्माण वास्तव में निर्माण सुभाष घई ने किया था.जौहर ने एक पोस्टर जारी करते हुए ट्वीट किया, ‘रोहित शेट्टी, धर्मा प्रोडक्शन और मुक्ता आर्ट्स इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के पुनर्निर्माण के लिए साथ आ रहे हैं. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के किरदारों में कौन नजर आएगा इस बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है.

चर्चा है कि करण जौहर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फेम सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को फिर से साथ ला सकते हैं. यह पहली बार होगा जब जौहर और शेट्टी एक साथ काम करेंगे. गौरतलब है कि सुभाष घई की फिल्‍म राम-लखन में मुख्‍य किरदारों में अनिल कपूर] जैकी श्राफ, माधुरी दिक्ष‍ित, डिंपल कपाडिया और राखी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola