ePaper

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने शाहरुख को दिया जवाब,सल्लू को चुनौती

Updated at : 22 Aug 2014 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने शाहरुख को दिया जवाब,सल्लू को चुनौती

मुंबई: आमिर खान की फिल्‍म पीके के पोस्टर विवाद में बॉलीवुड के तीनों खान उतर चुके हैं. जहां एक ओर अपनी फिल्म के दूसरे पोस्टर को जारी कर अमिर ने शाहरुख को जवाब दिया वहीं उन्होंने दबंग खान को भी पैंट उतारने की चुनौती भी दे डाली. उल्लेखनीय है कि फिल्म पीके के ‘न्यूड’ पोस्टर […]

विज्ञापन

मुंबई: आमिर खान की फिल्‍म पीके के पोस्टर विवाद में बॉलीवुड के तीनों खान उतर चुके हैं. जहां एक ओर अपनी फिल्म के दूसरे पोस्टर को जारी कर अमिर ने शाहरुख को जवाब दिया वहीं उन्होंने दबंग खान को भी पैंट उतारने की चुनौती भी दे डाली.

उल्लेखनीय है कि फिल्म पीके के ‘न्यूड’ पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए किंग खान यानी शाहरुख खान ने कहा था कि ‘जो लोग इस हरकत को टैलेंट कह रहे हैं वे ऐसा ना कहें. ये कुछ भी है लेकिन टैलेंट भी नहीं है’.इसका जवाब आमिर ने काफी समझदारी से दिया है. आमिर ने शाहरुख़ के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कह "मेरे जेहन में इस बात के कई जवाब आ रहे हैं, लेकिन मैं कहूंगा नहीं.

मेरा चुप रहना ही बेहतर है." " आप सब जानते हैं कि जो शख़्स दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है उसका क्या होता है." इतना कह कर आमिर हंस पड़े.गौरतलब है कि पीके के पहले पोस्टर में न्यूड दिखे आमिर अपने दूसरे पोस्टर में एक बैंड वाले के ड्रेस में नजर आ रहे हैं. इसमें वे भैरोसिंह का टैग लगाये नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि वे भोजपुरी से काफी प्रभावित हैं. इसलिए उन्होंने पीके के दोनों मोशन पोस्टर में भोजपुरी में अपने फैंस को संदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola