ePaper

आमिर ने दी सलमान को पैंट उतारने की चुनौती

Updated at : 21 Aug 2014 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर ने दी सलमान को पैंट उतारने की चुनौती

मुंबई:बॉलीवुड में शर्ट उतारने की शुरुआत करने वाले अभिनेता सलमान खान को अब पैंट उतारने की चुनौती दी गई है. यह चुनौती उनको बॉलीवुड के उनके दोस्त आमिर खान ने दी है. आमिर ने कहा है कि सलमान ने ‘बिग बॉस’ में मेरे लिए हैट पहनी थी, इसलिए मैं देखना चाहता हूं कि क्या वह […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड में शर्ट उतारने की शुरुआत करने वाले अभिनेता सलमान खान को अब पैंट उतारने की चुनौती दी गई है. यह चुनौती उनको बॉलीवुड के उनके दोस्त आमिर खान ने दी है.

आमिर ने कहा है कि सलमान ने ‘बिग बॉस’ में मेरे लिए हैट पहनी थी, इसलिए मैं देखना चाहता हूं कि क्या वह ऐसा कर पाएंगे….देखते हैं कि क्या वह ऐसा कर सकते हैं… उन्होंने शर्ट उतारी है… अब वह पैंट उतार सकते हैं. मैं सलमान की दोस्ती को परखना चाहता हूं.

गौरतलब है कि अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर से आमिर इन दिनों चर्चे में हैं. प‍हले पोस्टर में न्यूड दि खने वाले आमिर अपने दूसरे पोस्टर में पूरे कपड़े में नजर आये. इस पोस्टर में उनके हाथ में ट्रांजिस्टर की जगह बैंड पकड़े नजर आ रहे हैं.फिल्‍म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है. जिसमें वे एक बार फिर भोजपुरी में बोलते नजर आ रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में पहली बार फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में सलमान ने शर्ट उतार दी थी. फिल्‍म के गाने में सलमान के इस अवतार को फैंस ने काफी पसंद भी किया था आज यह ट्रेंड बन चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola