लालू के आवाज से प्रभावित हैं आमिर खान?

मुंबई: अभिनेता आमिर खान ने अपनी आनेवाली फिल्म ‘पीके’ का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया है. पिछले दिनों न्यूड पोस्टर रिलीज कर खबरों की सुर्खियां बटोर चुके आमिर इस बार बिना ट्रांजिस्टर के दिख रहे हैं लेकिन वह पूरे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं. आमिर खाने ने अपने ट्विटर हैंडल पर पीके के नये […]
मुंबई: अभिनेता आमिर खान ने अपनी आनेवाली फिल्म ‘पीके’ का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया है. पिछले दिनों न्यूड पोस्टर रिलीज कर खबरों की सुर्खियां बटोर चुके आमिर इस बार बिना ट्रांजिस्टर के दिख रहे हैं लेकिन वह पूरे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं. आमिर खाने ने अपने ट्विटर हैंडल पर पीके के नये पोस्टर को रिलीज करते हुए भोजपुरी में लिखा है – ई देखा…, हमार दूसरा पोस्टरवा.. ई मा टिरांजिस्टर (ट्रांजिस्टर) भी नहीं है.. का समझे.
इसका मोशन पोस्टर भी यू ट्यूब में उन्होंने जारी किया है. यह 24 सकेंड का है.इस पोस्टर में आमिर खान शादियों के बैंड-बाजे वाले की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं. उनके बाजे पर भैरोसिंह बैंड लिखा है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में आमिर खान का नाम शायद भैरोसिंह हो. लेकिन जिस अनोखे ढंग से आमिर अपनी फिल्मों का प्रोमोशन करते हैं, ऐसे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.
बहरहाल, खबर यह भी है कि आमिर खान इस फिल्म में किसी दूसरे ग्रह से आये जीव की भूमिका निभा रहे हैं, जो धरती पर इस उम्मीद से आया है कि उसे यहां भगवान मिल जायें और उनकी मदद से वह अपने ग्रह को बचा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




