”पीके” आज करने आ रहा है धमाका ”आर यू रेडी”

मुंबई:मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता आमिर खान बुधवार को धमाका करने जा रहे हैं. खबरों की माने तो उनकी आने वाली फिल्म पीके का पोस्टर 20 अगस्त को जारी किया जायेगा. इस खबर का खुलासा खुद आमिर भी एक किताब ‘माय मराठी’ के विमोचन के अवसर पर कर […]
मुंबई:मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता आमिर खान बुधवार को धमाका करने जा रहे हैं. खबरों की माने तो उनकी आने वाली फिल्म पीके का पोस्टर 20 अगस्त को जारी किया जायेगा. इस खबर का खुलासा खुद आमिर भी एक किताब ‘माय मराठी’ के विमोचन के अवसर पर कर चुके हैं.
आमिर की फिल्म पीके का ‘न्यूड’ पोस्टर इन दिनों सूर्खियां बटोर रहा है. आमिर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए तक कह चुके हैं कि दूसरे पोस्टर में तो उनके हाथ में ट्रांजिस्टर भी नहीं है.गौरतलब है कि ‘पीके’ के पहले पोस्टर में मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक ट्रांजिस्टर से अपनी नग्नता छिपाते दिख रहे थे.
पहले पोस्टर को कुछ ने सराहा, जबकि कुछ ने उसकी निंदा कर उसे ‘प्रचार का हथकंडा’ करार दिया था. मामला कोर्ट तक भी पहुंचा लेकिन वहां से आमिर खान को राहत मिल चुकी है.
‘पीके’ के मोशन पोस्टर की माने तो फिल्म में वह भोजपुरी बोलते नजर आएंगे. आमिर कहते हैं कि इसके लिए उन्होंने दो साल तक एक भाषा गुरु से विशेष प्रशिक्षण लिया. राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा भी हैं. फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी.
अब ऐसे में देखना है कि उनका दूसरा पोस्टर कितना विवादित रहता है. पोस्टर के विवाद को लेकर आमिर जरा भी चिंतित नहीं हैं. खबरों की माने तो इस बार भी वे अपने ट्विटर अकाउंट से ही अगला पोस्टर जारी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










