ePaper

''हैप्‍पी न्‍यू ईयर'' का ट्रेलर देखकर बोले सलमान...

Updated at : 16 Aug 2014 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
''हैप्‍पी न्‍यू ईयर'' का ट्रेलर देखकर बोले सलमान...

बॉलीवुड के करण और अर्जुन की दुश्‍मनी की खबरें तो मीडिया में अक्‍सर चर्चे में होती हैं. लेकिन आजकल ये करण-अर्जुन अपने बीच के कडवाहट को खत्‍म करने की कोशि‍श में लगे हैं. हम बॉलीवुड दबंग सलमान खान और बॉलीवुड के बादशाह किंग खान की बात कर रहे हैं. हलांकि बॉलीवुड के दबंग और बादशाह […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के करण और अर्जुन की दुश्‍मनी की खबरें तो मीडिया में अक्‍सर चर्चे में होती हैं. लेकिन आजकल ये करण-अर्जुन अपने बीच के कडवाहट को खत्‍म करने की कोशि‍श में लगे हैं. हम बॉलीवुड दबंग सलमान खान और बॉलीवुड के बादशाह किंग खान की बात कर रहे हैं. हलांकि बॉलीवुड के दबंग और बादशाह एक दूसरे से जहां हमेशा से बचते नजर आया करते थे वहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बर्थ डे पार्टी में इन दोनों स्‍टार को साथ देखा गया. शाहरुख और सलमान कटरीना के बर्थ डे की पार्टी में अपने बीच के रिश्‍तों को सुधारने के लिए एक दूसरे को गले मिलते भी नजर आए. इसके बाद से बॉलीवुड के इस खान वार को खत्‍म होने की चर्चा हर तरफ हो रही थी.

उसके तुरंत बाद यह स्‍टार प्‍यार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी देखने को मिला. इन दोंनों स्‍टार की मीडिया के सामने एक बार फिर से गले मिलना उनके बीच के मधुर रिश्‍ते की पहल हो सकती है. इसी बीच खबरें यह आ रहीं हैं कि सलमान खान ने अपने ट्विटर एकाउंट के माध्‍यम से शाहरुख्‍ा की बहुचर्चित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के ट्रेलर की तारीफ की है. सलमान ने ट्विटर पर अपनी ईद पर रिलीज फिल्‍म ‘किक’ नाम लेते हुए लि‍खा कि ‘जस्‍ट सॉ हैप्‍पी न्‍यू ईयर का प्रोमो, इट्स किक एस्‍स’.

शाहरुख्‍ा की आने वाली फिल्‍म को लेकर सलमान के तरफ से फिल्‍म के ट्रेलर की तारीफ उनके फैन्‍स के लिए एक अच्‍छी खबर है. दोनों के रिश्‍तों के बीच आयी इस नजदीकी से शायद एक बार फिर करण और अर्जुन की जोडी को पर्दे पर देखने की उम्‍मीद की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola