सैफ से शादी करके बहुत खुश हूं: करीना

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद से वह अन्य अभिनेत्रियों के विपरित बहुत खुश हैं. बेबो का कहना है कि वह अभी भी सलमान खान और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं के साथ फिल्में साइन कर रहीं हैं. कपूर ने एक साक्षात्कार […]
कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद से वह अन्य अभिनेत्रियों के विपरित बहुत खुश हैं. बेबो का कहना है कि वह अभी भी सलमान खान और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं के साथ फिल्में साइन कर रहीं हैं.
कपूर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे अजय और सलमान के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है और मुझे नहीं लगता कि कि बहुत सारी शादीशुदा अभिनेत्रियों को वास्तव में यह अवसर प्राप्त होता है. उन्हें फिल्मों में मुख्य भूमिका नहीं मिल पाती और वे अभी भी अच्छी पटकथा मिलने का इंतजार कर रही है.’’ फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में 33 वर्षीय अभिनेत्री अजय देवगन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी. कबीर खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में वे सलमान के साथ दिखाई वाली हैं.
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या शादी ने उनकी फिल्मी करियर को प्रभावित किया है तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं, शुक्र है कम से कम मेरे जीवन में शादी अभी मेरे करियर के रास्ते में नहीं आयी है. मैं उन अभिनेताओं के साथ काम कर रहीं हूं जो एक 18 वर्षीय अभिनेत्री के साथ काम कर सकते हैं. जब रोहित शेट्टी ने मुझसे संपर्क किया, उन्होंने कहा कि मैंने एक भूमिका तुम्हारे लिए लिखी है और मैं इसे किसी और को करते हुए नहीं देख सकता. ‘उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के इस पडाव का आनंद लेना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




