ePaper

शादी के बाद सैफ रख रहे हैं बेबो का पूरा ख्‍याल

Updated at : 15 Aug 2014 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के बाद सैफ रख रहे हैं बेबो का पूरा ख्‍याल

कोलकाता : सैफ अली खान के साथ करीना कपूर आज लंदन के लिए रवाना हो रहीं हैं. इससे पहले एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि शादी करने के बाद मेरा करियर उसी प्रकार चल रहा है. वह अन्य अभिनेत्रियों के विपरित शादी करके खुश हैं. करीना ने कहा सैफ मेरा पूरा ख्‍याल रख रहे हैं […]

विज्ञापन

कोलकाता : सैफ अली खान के साथ करीना कपूर आज लंदन के लिए रवाना हो रहीं हैं. इससे पहले एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि शादी करने के बाद मेरा करियर उसी प्रकार चल रहा है. वह अन्य अभिनेत्रियों के विपरित शादी करके खुश हैं. करीना ने कहा सैफ मेरा पूरा ख्‍याल रख रहे हैं तभी मेरा करियर ऊंचाईयों पर जा रहा है.

उनका कहना है कि वह अभी भी सलमान खान और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं के साथ फिल्में साइन कर रहीं हैं.कपूर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे अजय और सलमान के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है और मुझे नहीं लगता कि कि बहुत सारी शादीशुदा अभिनेत्रियो को वास्तव में यह अवसर प्राप्त होता है. उन्हें फिल्मो में मुख्य भूमिका नहीं मिल पाती और वे अभी भी अच्छी पटकथा मिलने का इंतजार कर रही है.’’ फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ में अभिनेत्री (33) अजय देवगन के साथ रोमांस करती हुयी नजर आएंगी.

कबीर खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में वे सलमान के साथ दिखाई देंगी.जब उनसे यह पूछा गया कि क्या शादी ने उनकी फिल्मी करियर को प्रभावित किया है तो उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं, शुक्र है कम से कम मेरे जीवन में शादी अभी मेरे करियर के रास्ते में नहीं आयी है. मैं उन अभिनेताओं के साथ काम कर रहीं हूं जो एक 18 वर्षीय अभिनेत्री के साथ काम कर सकते हैं.

जब रोहित शेट्टी ने मुझसे संपर्क किया, उन्होंने कहा कि मैंने एक भूमिका तुम्हारे लिए लिखी है और मैं इसे किसी और को करते हुए नहीं देख सकता.’’उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के इस पडाव का आनंद लेना चाहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola