ePaper

''दंगल'' में दिखेंगे पहलवान आमिर

Updated at : 15 Aug 2014 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
''दंगल'' में दिखेंगे पहलवान आमिर

मिस्‍टर परफैक्‍सनिस्‍ट आमिर खान ने अभी से ही अपनी अगली फिल्‍म के लिए तैयारी करने में लग गये हैं. खबरों के मुताबिक आमिर अपनी आने वाली फिल्‍म में रेश्‍लिंग करते हुए नजर आने वाले हैं. भूतनाथ रिटर्न्स और चिल्‍लर पार्टी जैसी फिल्‍में बना चुके नितेश तिवारी इस फिल्‍म को डाइरेक्‍ट करने वाले हैं. इस फिल्‍म […]

विज्ञापन

मिस्‍टर परफैक्‍सनिस्‍ट आमिर खान ने अभी से ही अपनी अगली फिल्‍म के लिए तैयारी करने में लग गये हैं. खबरों के मुताबिक आमिर अपनी आने वाली फिल्‍म में रेश्‍लिंग करते हुए नजर आने वाले हैं. भूतनाथ रिटर्न्स और चिल्‍लर पार्टी जैसी फिल्‍में बना चुके नितेश तिवारी इस फिल्‍म को डाइरेक्‍ट करने वाले हैं. इस फिल्‍म का नाम ‘दंगल’ रखा गया है जो रेश्‍लिंग कंपीटीशन की हिंदी मीनिंग है.

इस फिल्‍म में आमिर को इस इस नये रूप में देखना काफी रोमांचक होगा. आमिर शुरु से ही अपने काम में पर फैक्‍सन को लेकर जाने जाते हैं. शायद इसीलिए महिनों पहले से उन्‍होंने अपनी बॉडी पर काम करना शुरु कर दिया है. अपने रोल को लेकर उनकी कडी मेहनत का ही उदाहरण है जो उन्‍होंने अपनी पिछली फिल्‍म ‘धूम 3’ में अपना सिक्‍स पैक एब्स बनाया था.

इस फिल्‍म के लिए आमिर को वौडा सीना और गठीले मसल्‍स बनाने की जरूरत है और इसके लिए वो अभी से ही प्रैक्टिस शुरु करने वाले हैं. फिल्‍म के निर्देशक फिल्‍म के प्री-प्रोडक्‍शन के काम में जुट गये हैं. उनसे बात करने पर उन्‍होंने अभी फिल्‍म के बारे में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया. वहीं आमिर भी फिल्‍म के बारे में मीडिया से कुछ बोलना सही नहीं समझे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola