ePaper

इमरान के टपोरी लुक ने दिला दी आमिर की याद

Updated at : 15 Aug 2014 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
इमरान के टपोरी लुक ने दिला दी आमिर की याद

मुंबई: इमरान हाशमी की राजा नटवरलाल ने आमिर खान की हिट फिल्‍म गुलाम की याद ताजा कर दी है. लगभग 15 साल पहले गुलाम में आमिर के टपोरी लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था. इमरान लगभग उसी लुक में इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. गुलाम का गाना आती क्या खंडाला आज […]

विज्ञापन

मुंबई: इमरान हाशमी की राजा नटवरलाल ने आमिर खान की हिट फिल्‍म गुलाम की याद ताजा कर दी है. लगभग 15 साल पहले गुलाम में आमिर के टपोरी लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था. इमरान लगभग उसी लुक में इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

गुलाम का गाना आती क्या खंडाला आज भी लोगों की जुबान पर आ जाती है इसी गाने की तर्ज पर राजा नटवरलाल में एक गाना फिल्‍माया गया है. गाने के बोल हैं ‘फ्लिप योर कॉलर’. इस गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इमरान की पिछली फिल्में एक थी डायन और घनचक्कर कुछ खास नहीं कर पाई थी. इसके बाद ही इमरान ने अपने पिछले करेक्टर में खुद को वापस डाल दिया है. उनके नकारात्मक लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं. मर्डर से लेकर वन्स अपऑन टाईम इन मुंबई तक लोगों को उनका किरदार काफी पसंद आया.

राजा नटवरलाल का एक और टपोरी वाला गाना दूग्गी तिग्गी इन दिनों काफी फेमस हो रहा है. फिल्म में इमरान एक ठग की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें इमरान और हुमैमा के अलावा केके मेनन, परेश रावल, दीपक तिजोरी भी हैं. कुनाल देशमुख निर्देशित राजा नटवरलाल 29 अगस्त को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola