ePaper

किंग खान का महिला कांस्‍टेबल के साथ डांस करने पर मचा बवाल

Updated at : 11 Aug 2014 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
किंग खान का महिला कांस्‍टेबल के साथ डांस करने पर मचा बवाल

कोलकाता: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक महिला पुलिस कॉस्टेबल के कारण चर्चे में आ गये हैं.आनंद बाजार पत्रिका में छपी खबर की माने तो कोलकाता पुलिस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शाहरुख ने मंच पर ही एक महिला पुलिस कॉस्टेबल के साथ डांस किया जिसके बाद बवाल मच गया. उनके […]

विज्ञापन

कोलकाता: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक महिला पुलिस कॉस्टेबल के कारण चर्चे में आ गये हैं.आनंद बाजार पत्रिका में छपी खबर की माने तो कोलकाता पुलिस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शाहरुख ने मंच पर ही एक महिला पुलिस कॉस्टेबल के साथ डांस किया जिसके बाद बवाल मच गया.

उनके इस कार्यक्रम के बाद कोलकाता पुलिस के ही कुछ लोगों ने ही सवाल उठा दिया है कि आखिर कोई भी पुलिस कॉन्सटेबल या अधिकारी ड्यूटी पर रहते हुए इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है.

हालांकि बाद में संयुक्त कमिश्नर ने मामले कों संभालते हुए कहा कि यह एक समाजिक कार्यक्रम था और इस बात को हमें सकरात्मक नजरिये से देखना चाहिए. जिसके बाद जाकर मामला शांत हो पाया. गौरतलब है कि शाहरुख बंगाल टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. इस मौके पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola