अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे अली फजल और रिचा चड्ढा, दिल्ली में करेंगे कोर्ट मैरिज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुबंई-: सबको पता है कि बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस रिचा चड्ढा एक दूसरे को डेट कर रहे है. पिछले कुछ दिनों से दोनों शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस रिचा, अली फजल को डेट कर रही है. बीच में खबर भी आयी […]
विज्ञापन
मुबंई-: सबको पता है कि बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस रिचा चड्ढा एक दूसरे को डेट कर रहे है. पिछले कुछ दिनों से दोनों शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस रिचा, अली फजल को डेट कर रही है. बीच में खबर भी आयी थी कि ये कपल इसी साल जून-जुलाई में शादी करेगा.
एक सूत्र के अनुसार, अली और रिचा अपने परिवारों से बात करने के बाद इस फैसले पर पहुंचे हैं कि वे अप्रैल के मध्य में शादी करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार रिचा और अली 15 अप्रैल को शादी कर सकते हैं. यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें करीबी लोग ही शामिल किये जाएंगे.
रिपोर्ट के अनुसार, अली और रिचा के परिवार लखनऊ और दिल्ली से हैं इसलिए वे शादी में सभी लोगों को शामिल करना चाहते हैं. लखनऊ में 18 अप्रैल को रिसेप्शन रखा जाएगा. मुबंई में भी एक रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे, लेकिन फिलहाल इसकी डेट फिक्स नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










