ePaper

16 अगस्त को लंदन में सैफ का बर्थडे मनायेंगे सैफीना

Updated at : 08 Aug 2014 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
16 अगस्त को लंदन में सैफ का बर्थडे मनायेंगे सैफीना

मुंबई:जब सिंघम रिटर्न सिनामाघरों में रिलीज होगा उस दिन फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर भारत में नहीं होंगी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को वो अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ लंदन के लिए उड़ान भरेंगी. गौरतलब है कि 16 अगस्त को सैफ का जन्मदिन हैं और करीना के […]

विज्ञापन

मुंबई:जब सिंघम रिटर्न सिनामाघरों में रिलीज होगा उस दिन फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर भारत में नहीं होंगी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को वो अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ लंदन के लिए उड़ान भरेंगी.

गौरतलब है कि 16 अगस्त को सैफ का जन्मदिन हैं और करीना के साथ वो लंदन में अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं. 16 को सैफ 44 साल के हो जायेंगे.मीडिया से बात करते हुए करीना ने कहा कि सैफ और मैं बहुत दिनों से बाहर नहीं गये हैं.

फिल्म के रिलीज होने के बाद पहले सैफ का बर्थडे मनाने उनके साथ मैं लंदन जाऊंगी जहां हमारे काफी फ्रेंड्स हैं फिर कुछ दिनों के बाद हम इटली की सैर पर जायेंगे और उसके बाद फ्रांस.

टूर के बाद मिस्टर और मिसेज खान सितंबर के लास्ट में भारत लौटेंगे जिसके बाद वे अपने अगले प्रोजेक्ट में लग जायेंगे. उल्लेखनीय है कि करीना कपूर खान फिल्म बजरंगी भाईजान में दिखेंगी जिसकी शूटिंग उनके आने के बाद शुरु होगी. इस फिल्‍म में उनके साथ सलमान खान नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola