सैफ अली खान ने अमृता सिंह के साथ हुए तलाक को लेकर किये कई खुलासे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 12:35 PM
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 16 साल पहले तलाक ले लिया था. दोनों 1991 में विवाह बंधन में बंधे थे और साल 2004 में तलाक ले लिया. दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान है. अमृता और सैफ के बीच दूरियां हैं लेकिन दोनों बच्चों के साथ सैफ का रिश्ता […]
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 16 साल पहले तलाक ले लिया था. दोनों 1991 में विवाह बंधन में बंधे थे और साल 2004 में तलाक ले लिया. दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान है. अमृता और सैफ के बीच दूरियां हैं लेकिन दोनों बच्चों के साथ सैफ का रिश्ता बेहद खास है. कई मौकों पर दोनों पिता के साथ नजर आते हैं.
हाल ही में पिंकविला को दिये एक इंटरव्यू में सैफ ने अपने और अमृता के तलाक को लेकर खुलकर बात की. इस इंटरव्यू के दौरान सैफ काफी भावुक नजर आये. उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बुरी बात है.
सैफ ने कहा,’ यह कुछ ऐसा है, जिसे लेकर मैं सोचता हूं कि, जो है वो उससे अलग होता. मुझे नहीं लगता कि मैं इस चीज़ को लेकर कभी ठीक हो पाऊंगा. कुछ चीजें ऐसी है जो इस मामले में मुझे कभी भी शांति नहीं देगी.’
एक्टर ने कहा,’ मैं उस समय सिर्फ 20 साल का था. आज चीजें काफी बदल गई हैं. आप चाहते हैं कि माता-पिता दोनों साथ रहें, लेकिन दोनों अलग-अलग इकाई है. इसलिए आजकल हरकोई मॉडर्न रिलेशनशिप से सहमत हो सकता है.’ जब सैफ से पूछा गया कि इन चीजों का सारा और इब्राहिम पर क्या असर पड़ा ?
इसका जवाब देते हुए सैफ ने कहा,- कभी भी किसी भी बच्चे को उसके घर-परिवार से सहजता से अलग नहीं किया जा सकता. इससे बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ता है. कई बार परिस्थितियां अलग होती हैं. कई बार पेरेंट्स साथ नहीं होते तो कई बार बहुत शिकायतें होती हैं. ऐसे में एक बच्चों को बेहतर वातावरण मिलना बहुत जरूरी है.’
सैफ ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि, 20 साल में मैंने शादी कर ली थी. मैं अमृता को इस बात का श्रेय देना चाहूंगा कि जिन्होंने मुझे परिवार, काम और बिजनेस को संजीदगी से लेना सिखाया.’
बता दें कि, अमृता से तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली थी. दोनों का एक बेटा तैमूर है. खास बात यह है कि करीना और सारा के बीच एक खास बॉन्डिग देखने को मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










