दीपिका पादुकोण या उनकी फिल्म का बहिष्कार गलत : संजय राउत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2020 9:43 AM

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा कि अभिनेत्री या उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की मांग गलत है. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में विद्यार्थियों पर हुए हमले के बाद एकजुटता प्रकट करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंची थीं. इसके लिए जहां कुछ लोग दीपिका की […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा कि अभिनेत्री या उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की मांग गलत है. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में विद्यार्थियों पर हुए हमले के बाद एकजुटता प्रकट करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंची थीं.

इसके लिए जहां कुछ लोग दीपिका की सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ अन्य इसके लिए आलोचना कर हैं. इस मामले में भाजपा के कुछ नेताओं ने भी जेएनयू जाने पर अभिनेत्री की आलोचना की थी.

राज्य सभा सदस्य और शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने कहा कि देश ‘तालिबानी’ तौर-तरीके से नहीं चल सकता है. जेएनयू में दीपिका के आने और ‘मूक एकजुटता प्रकट’ करने की कई लोगों ने तारीफ भी की लेकिन इस पर कइयों ने उन्हें ‘वामपंथियों का समर्थन करने वाली’ करार दिया तो कुछ का कहना था कि वह ‘छपाक’ का प्रचार करने गईं थीं. कुछ लोगों ने उनकी फिल्म और उनका बहिष्कार करने की भी मांग की. छपाक में वह तेजाब पीड़िता का किरदार अदा कर रही हैं.

राउत ने कहा, ‘‘अभिनेत्री और उनकी फिल्म का बहिष्कार करना गलत है. देश ‘तालिबानी’ तौर-तरीके से नहीं चलाया जा सकता है.’ इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola