ePaper

...तो अब इस खान के साथ काम करेंगे करण जौहर

Updated at : 07 Aug 2014 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
...तो अब इस खान के साथ काम करेंगे करण जौहर

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानि आमिर खान को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं. करण जौहर ने एक बार फिर आमिर खान से उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ने को कहा है. यदि सब कुछ सही रहा तो आमिर खान, करण जौहर की फिल्म में काम करते नजर आ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानि आमिर खान को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं. करण जौहर ने एक बार फिर आमिर खान से उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ने को कहा है. यदि सब कुछ सही रहा तो आमिर खान, करण जौहर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं.

करण जौहर ने अपने करियर के दौरान अधिकतर फिल्में शाहरुख खान को लेकर बनायी हैं. करण जौहर ने हाल ही में सलमान खान को अपनी फिल्म ‘शुद्धि’ के लिये साइन किया है. इससे पूर्व इस फिल्म के लिये उन्होंने आमिर से भी बातचीत की थी लेकिन बात नहीं बन सकी थी.

क्‍या बात है करण तीनों खान के साथ फिल्‍म बना रहें है क्‍योंकि वो जानते है तीनों खान इंडस्‍ट्री में पकड बनाए हुए है. फिलहाल सलमान अपनी फिल्‍म ‘किक’ की कमाई को लेकर खासा खुश है. इधर आमिर खान अपनी फिल्‍म ‘पीके’ के पोस्‍टर के कारण सबकी अफवाहों का शिकार बन रहें है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola