अभिषेक बच्चन की फिल्म को मिल गया नाम, ये चार एक्टर खेलेंगे ''लूडो''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 8:53 AM
मुंबई : फिल्मकार अनुराग बसु ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी अगली कामेडी फिल्म का शीर्षक “लूडो” है और वह अगले साल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. अनुराग ने फिल्म के शीर्षक के साथ पहला पोस्टर और रिलीज की तारीख इंस्टाग्राम पर साझा की. उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा, “चलो लूडो खेलते […]
मुंबई : फिल्मकार अनुराग बसु ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी अगली कामेडी फिल्म का शीर्षक “लूडो” है और वह अगले साल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. अनुराग ने फिल्म के शीर्षक के साथ पहला पोस्टर और रिलीज की तारीख इंस्टाग्राम पर साझा की.
उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा, “चलो लूडो खेलते हैं! सिनेमाघरों में 24 अप्रैल 2020 को.” टी सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म जीवन की अपरिहार्य समस्याओं पर केंद्रित है और एक भारतीय महानगर की चार भिन्न कहानियां समेटे हुए है.
फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ और पंकज त्रिपाठी अभिनय कर रहे हैं. अनुराग बसु और भूषण कुमार के अलावा तानी सोमरिता बसु और कृष्ण कुमार इस फिल्म के सह-निर्माता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










