फिल्म ‘हंगामा2” अगले साल अगस्त में होगी रिलीज

मुंबई : फिल्मकार प्रियदर्शन करीब सात साल बाद ‘हंगामा2′ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. उनकी यह फिल्म अगले साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी . बतौर निर्देशक उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई ‘रंगरेज’ थी. फिल्म ‘हंगामा2′ में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों […]
मुंबई : फिल्मकार प्रियदर्शन करीब सात साल बाद ‘हंगामा2′ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. उनकी यह फिल्म अगले साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी . बतौर निर्देशक उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई ‘रंगरेज’ थी. फिल्म ‘हंगामा2′ में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा प्रणीता सुभाष नजर आएंगी . फिल्म ‘हंगामा’2003 में आई थी.
प्रियदर्शन ने कहा, ‘‘ ‘हंगामा’ को रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं और अब भी दर्शक उसकी बात करते हैं. मैं फिल्म ‘हलचल’ और ‘गरम मसाला’के बाद निर्माता रतन जैन के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर खुश हूं. ” निर्माता रतन जैन ने कहा कि वह ‘हंगामा2′ को लेकर उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










