ePaper

सलमान खान ने दर्शकों को ''पांडे जी'' की तरह बनने और बाइक जीतने का दिया मौका!

Updated at : 19 Dec 2019 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने दर्शकों को ''पांडे जी'' की तरह बनने और बाइक जीतने का दिया मौका!

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म "दबंग 3" को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.फिल्‍म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और प्रशंसक अपने प्रिय रॉबिनहुड पांडे का स्वागत करने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं. इस बीच सलमान […]

विज्ञापन

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म "दबंग 3" को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.फिल्‍म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और प्रशंसक अपने प्रिय रॉबिनहुड पांडे का स्वागत करने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं.

इस बीच सलमान खान ने एक प्रतियोगिता शुरू की थी जहां दर्शकों को ‘दबंग 3’ से ‘चुलबुल’ का डायलॉग रिकॉर्ड करने के बाद हैशटैग #SayItlikeChulbul के साथ अपना वीडियो पोस्ट करना था और भाग्यशाली विजेता एक एनफील्ड बाइक अपने घर ले जा सकता था.

वही, आज पांडे जी ने दर्शकों को उनके जैसा बनने के लिए एक और टास्क दिया है. इस प्रतियोगिता में, दर्शकों को चुलबुल पांडे के सिंगनेचर स्टाइल में चश्मा घुमाते हुए, #BelikeChulbul के साथ एक वीडियो पोस्ट करना है.

चुलबुल ने प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए लिखा,"आपको क्‍या लगा, हम आपको एक ही टास्‍क देकर कम खत्‍म करेंगे ? अभी तो खेल शुरू हुआ है! अभी तो मजा आयेगा! #BeLikeChulbul.’

"दबंग 3" बॉलीवुड की सफ़ल दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सईं मांजरेकर, अरबाज खान और किचा सुदीप मुख्य भूमिका निभा रहे है. यह फ़िल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola