इतिहास को जीवंत करने की कोशिश है ”पृथ्वीराज”

अक्षय कुमार जल्द ही यशराज फिल्म्स की ‘पृथ्वीराज’ के जरिये बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. इसमें अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाली हैं. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनायी जा रही यह अब तक की सबसे बड़ी पीरियड फिल्म होगी, जो अगले साल दिवाली पर रिलीज […]
अक्षय कुमार जल्द ही यशराज फिल्म्स की ‘पृथ्वीराज’ के जरिये बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. इसमें अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाली हैं. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनायी जा रही यह अब तक की सबसे बड़ी पीरियड फिल्म होगी, जो अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी.
इतिहास के पन्नों से निकलकर कहानियां बॉलीवुड का ट्रेंड बनती दिख रही हैं. बीते सप्ताह ‘पानीपत’ रिलीज हुई. आगे कई ऐसी फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें सबसे ज़्यादा चर्चा यशराज की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर है. इसमें टाइटल रोल में नजर आयेंगे अक्षय कुमार. खबर है कि इसके लिए एक 35 भव्य सेट्स बनाये जा रहे हैं. मेकर्स का दावा है कि अब तक किसी भी फिल्म के लिए इतने सारे भव्य सेट्स का निर्माण नहीं किया गया. चंद्र प्रकाश द्विवेदी निर्देशित फिल्म 2020 की दिवाली में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










