ePaper

कौन मारेगा बाजी? ''पानीपत'' या ''पति पत्नी और वो''

Updated at : 05 Dec 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
कौन मारेगा बाजी? ''पानीपत'' या ''पति पत्नी और वो''

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. रोमांटिक कॉमेडी पति पत्नी और वो की पीरियड वॉर ड्रामा पानीपत से टक्कर होगी. अलग-अलग जोनर की ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कमा सकती हैं चलिए जानते हैं. फर्स्ट डे कितना कमाएगी पति पत्नी और वो? कार्तिक आर्यन, अनन्या […]

विज्ञापन

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. रोमांटिक कॉमेडी पति पत्नी और वो की पीरियड वॉर ड्रामा पानीपत से टक्कर होगी. अलग-अलग जोनर की ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कमा सकती हैं चलिए जानते हैं.

फर्स्ट डे कितना कमाएगी पति पत्नी और वो? कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो की जबरदस्त चर्चा है. फिल्म का ट्रेलर और गाने फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं.

सुपर सिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म पहले दिन 9.50 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है. इससे पहले कार्तिक की लुका छिपी और सोनू के टीटू की स्वीटी हिट रही थी.

अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत को आशुतोष गोवारिकर ने बनाया है. आशुतोष की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. पानीपत का बजट 70 करोड़ होने का अनुमान है.

सुपर सिनेमा की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन कपूर की ये पीरियड ड्रामा पहले दिन 8 करोड़ का कारोबार कर सकती है. दोनों फिल्मों में से पति पत्नी और वो की ज्यादा चर्चा है. पानीपत का तो ट्रेलर ही लोगों को पसंद नहीं आ रहा. अर्जुन कपूर की कास्टिंग से मूवी लवर्स खुश नहीं हैं.

क्रिटिक्स रिव्यू ही दोनों फिल्मों का भविष्य तय करेगी. बीते शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में दोनों फिल्मों के लिए कमाई का रास्ता साफ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola