ePaper

33 साल के अनुपम खेर ने जब 40 साल की हेमा मालिनी के पिता का निभाया था किरदार, PHOTO

Updated at : 03 Dec 2019 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
33 साल के अनुपम खेर ने जब 40 साल की हेमा मालिनी के पिता का निभाया था किरदार, PHOTO

अनुपम खेर ने अपने करियर मे एक से बढ़कर एक शानदार फिल्‍में दी है. उन्‍होंने महेश भट्ट की फिल्‍म ‘सारांश’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. पहली फिल्‍म में ही उन्‍होंने एक बुजुर्ग का किरदार निभाया था. अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत में ही कई ऐसे किरदार निभाये जो उनकी वास्‍तविक उम्र से […]

विज्ञापन

अनुपम खेर ने अपने करियर मे एक से बढ़कर एक शानदार फिल्‍में दी है. उन्‍होंने महेश भट्ट की फिल्‍म ‘सारांश’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. पहली फिल्‍म में ही उन्‍होंने एक बुजुर्ग का किरदार निभाया था. अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत में ही कई ऐसे किरदार निभाये जो उनकी वास्‍तविक उम्र से कहीं बड़े थे. उनके इन किरदारों को भी सराहा गया.

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुपम खेर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के पिता का किरदार निभा चुके हैं. दिग्‍गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ए‍क पुरानी तसवीर साझा की है. यह तसवीर यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘विजय’ के शूटिंग के दौरान की है.

इस ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तसवीर में हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्‍गज कलाकार राजेश खन्‍ना, हेमा मालिनी, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और यश चोपड़ा नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर ने इस तसवीर के साथ बेहद ही दिलचस्‍प कैप्‍शन लिखा है.

उन्‍होंने लिखा- यश चोपड़ा की फिल्‍म विजय का ग्रुप फोटो. मैं 33 साल का था. मैंने हेमा मालिनी के पिता, राजेश खन्‍ना के ससुर और ऋषि कपूर व अनिल कपूर के दादा का किरदार निभाया था. पहले यह किरदार भारतीय सिनेमा के थेस्पियन दिलीप कुमार निभानेवाले थे.’ अनुपम खेर की उम्र उस वक्‍त 33 थी, हेमा मालिनी 40 के पड़ाव पर थी, राजेश खन्‍ना 46 साल के थे जबकि ऋषि कपूर 36 के थे.

साल 1988 में रिलीज हुई यह फिल्‍म एक रोमांटिक-एक्‍शन फिल्‍म थी जिसमें कई स्‍टार्स ने एकसाथ काम किया था. इन सितारों के अलावा इस फिल्‍म में राज बब्‍बर, मौसमी चटर्जी, मीनाक्षी शेषाद्री और सईद जाफरी मुख्‍य भूमिकाओं में थे. इसी फिल्‍म से नील नितिन मुकेश ने चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर डेब्‍यू किया था.

अनुपम खेर की फिल्‍म होटल मुंबई 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्‍म मुंबई में हुए 26/11 के हमलों पर बनी है. फिल्‍म में उन्‍होंने एक शेफ का किरदार निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola