#MeToo : ‘इंडियन आइडल'' से हटे अनु मलिक, संगीतकार एसोसिएशन से एक मौका मांगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 7:35 AM

विज्ञापन

मुंबई : पिछले एक साल से ‘मीटू’ की मार झेल रहे संगीतकार अनु मलिक ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ शो से तीन सप्ताह का ब्रेक लिया है ताकि अपने नाम पर लगे धब्बे को मिटा सकें. अनु मलिक ने कहा कि उन्होंने ‘म्यूजिक कंपोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमसीएआई)’ को पत्र लिखकर उनके […]

विज्ञापन

मुंबई : पिछले एक साल से ‘मीटू’ की मार झेल रहे संगीतकार अनु मलिक ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ शो से तीन सप्ताह का ब्रेक लिया है ताकि अपने नाम पर लगे धब्बे को मिटा सकें.

अनु मलिक ने कहा कि उन्होंने ‘म्यूजिक कंपोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमसीएआई)’ को पत्र लिखकर उनके खिलाफ लगे यौन शोषण के विभिन्न आरोपों से मुक्त होने का निष्पक्ष अवसर मांगा है. गायिकाओं सोना महापात्रा, श्वेता पंडित और नेहा भसीन ने मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

मलिक ने बताया, ‘मैंने एमसीएआई को पत्र लिखा है और मैंने उनसे कहा है कि वे गायक एसोसिएशन को पत्र लिखकर इन लड़कियों से मेरे खिलाफ सबूत पेश करने को कहें और बताएं कि मैंने कहां गलती की. आप क्या कह रही हैं और क्यों कह रही हैं?’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola