ePaper

पारिवारिक दर्शकों के लिए करना चाहता हूं फिल्में : जॉन अब्राहम

Updated at : 11 Nov 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक दर्शकों के लिए करना चाहता हूं फिल्में : जॉन अब्राहम

मुंबई : कई एक्शन फिल्में करने के बाद जॉन अब्राहम की योजना अपनी अगली फिल्म ‘पागलपंती’ से पारिवारिक दर्शकों का मनोरंजन करने की है. ‘फोर्स’, ‘रॉकी हैंडसम’, ‘परमाणु’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘बटला हाऊस’ जैसी फिल्मों से लोकप्रिय एक्शन स्टार के रूप में स्थापित अब्राइम ने कहा कि पिछले कुछ समय से वह हास्य फिल्मों के […]

विज्ञापन

मुंबई : कई एक्शन फिल्में करने के बाद जॉन अब्राहम की योजना अपनी अगली फिल्म ‘पागलपंती’ से पारिवारिक दर्शकों का मनोरंजन करने की है. ‘फोर्स’, ‘रॉकी हैंडसम’, ‘परमाणु’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘बटला हाऊस’ जैसी फिल्मों से लोकप्रिय एक्शन स्टार के रूप में स्थापित अब्राइम ने कहा कि पिछले कुछ समय से वह हास्य फिल्मों के लिए बेताब थे.

उन्होंने कहा, ‘ सभी तरह की फिल्मों के लिए गुजाइंश है और मैं सभी प्रकार की फिल्में करना चाहता हूं. मैं हास्य फिल्म करने के लिए बेताब हूं. ‘हाऊसफुल 4′, ‘टोटल धमाल’ जैसी फिल्मों की नकारात्मक आलोचना हुई है लेकिन यह देखिए कि उन्होंने कितने का कारोबार किया.”

उन्होंने कहा, ‘मेरा कहना है कि परिवारों ने इन फिल्मों का आनंद उठाया. और, मैं ऐसी फिल्में करना चाहता हूं जिसे पारिवारिक दर्शक पसंद करें. आलोचना होगी लेकिन उसे स्वीकार करना होगा और अगली फिल्म की ओर बढ़ना होगा। मैं ‘मुम्बई सागा’, ‘सत्यमेव जयते 2′ करूंगा.”

उन्होंने कहा, ‘मैं ‘बटला हाऊस’ की मानसिकता से बाहर निकला ही था कि मैंने ‘पागलपंती’ की शूटिंग शुरू कर दी, ऐसे में पहले दो दिन बड़े मुश्किल थे. मुझे हास्य फिल्में करने में मजा आता है और उससे मुझे फायदा भी हुआ. इस विषय पर काम करना मुश्किल है, लोगों को हंसाना बहुत कठिन है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola