भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा” इस दिन होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली ने अपनी नयी फिल्म की घोषणा कर दी है. उनकी अगली फिल्म का नाम ‘‘बैजू बावरा” है और यह 2021 में दीपावली पर रिलीज होगी. भंसाली इसे अपनी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म करार देते हैं. इससे पहले उन्होंने सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘‘इंशाअल्लाह” बनाने की घोषण की थी लेकिन […]
संजय लीला भंसाली ने अपनी नयी फिल्म की घोषणा कर दी है. उनकी अगली फिल्म का नाम ‘‘बैजू बावरा” है और यह 2021 में दीपावली पर रिलीज होगी. भंसाली इसे अपनी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म करार देते हैं. इससे पहले उन्होंने सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘‘इंशाअल्लाह” बनाने की घोषण की थी लेकिन फिलहाल इस प्रोजेक्ट को टाल दिया गया है. सलमान और आलिया पहली बार इस फिल्म के जरिये एकसाथ नजर आनेवाले थे लेकिन कुछ ठीकठाक नहीं होने की वजह से यह रोक दी गई.
इस महीने की शुरूआत में ही भंसाली प्रोडक्शन्स ने ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी” के निर्माण का ऐलान किया था. इसमें आलिया मुख्य भूमिका में होंगी. आलिया इस फिल्म के अलग तरह से तैयारी कर रही हैं.
एसएलबी प्रोडक्शन्स ने एक ट्वीट में बताया ‘‘11 सितंबर 2020 को गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज के बाद संजय लीला भंसाली अपनी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म परियोजना ‘‘बैजू बावरा” शुरू करेंगे जो 2021 में दीपावली पर रिलीज होगी.”
फिलहाल इस फिल्म की स्टारकास्ट की घोषणा नहीं की गई हैं. बता दें कि भंसाली की पिछली फिल्म ‘पद्मावत’ थी जिसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










