VIDEO : दीवाली के मौके पर भड़के ऋषि कपूर, चिल्‍लाकर बोले- शोर मत मचाओ…

Updated:
विज्ञापन
VIDEO : दीवाली के मौके पर भड़के ऋषि कपूर, चिल्‍लाकर बोले- शोर मत मचाओ…

ऋषि कपूर एक बार फिर अपने गुस्‍से की वजह से सुर्खियों में आ गये हैं. हाल ही में दिग्‍गज अभिनेता को फोटोग्राफर्स पर भड़कते देखा गया है. ऋषि कपूर के गुस्‍से से जुड़ा यहवीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऋषि कपूर पहले तो फोटोग्राफर्स पर भड़कते नजर आ रहे […]

विज्ञापन

ऋषि कपूर एक बार फिर अपने गुस्‍से की वजह से सुर्खियों में आ गये हैं. हाल ही में दिग्‍गज अभिनेता को फोटोग्राफर्स पर भड़कते देखा गया है. ऋषि कपूर के गुस्‍से से जुड़ा यहवीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऋषि कपूर पहले तो फोटोग्राफर्स पर भड़कते नजर आ रहे हैं और थोड़ी देर बार अपने गुस्‍से पर काबू करते हुए उनसे प्‍यार से निवेदन करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो उनके घर के बाहर का है जहां फोटोग्राफर्स उनकी फोटो खींचते दिख रहे हैं.

इस दौरान अचानक ऋषि कपूर उनपर गुस्‍सा करते हुए कहते हैं,’ शोर मचाओ मत.’ वह गुस्‍से में य‍ह बात दोहराते रहते हैं. हमलोगों को अपनी इज्‍जत रखनी है. लोग यह न बोलें कि फिल्‍म वाले लोग इतना धमाल मचाते हैं.’

वे आगे कहते हैं,’ तसवीरें लो, जो करना है करो, लेकिन शोर मत मचाओ. आपको हर दफा मैं देख रहा हूं कि आप लोग बोलते हैं, सर इधर देखो, उधर देखो… कृप्‍या ऐसा मत करिये.’ इस बीच एक फोटोग्राफर ऋषि कपूर से उनकी गार्ड की शिकायत करता है.

इसपर वह हंसते हुए कहते हैं,’ ये सब हमारे दोस्‍त हैं, इनके बगैर हम नहीं जी सकते हैं और हमारे बगैर ये नहीं जी सकते हैं.’ इसके बाद वह सभी को हाथ जोड़कर हैप्‍पी दीवाली बोलते हैं और शांति बनाये रखने के लिए कहते हैं. इसके बाद वह नीतू कपूर के साथ गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं, लेकिन गाड़ी मैं बैठते-बैठते भी वह फोटोग्राफर्स को सुना देते हैं.

इस वीडियो को Viral Bhayani ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. बता दें कि ऋषि कपूर पिछले महीने ही न्‍यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर लौटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola