VIDEO: करिश्मा कपूर के इस गाने पर टाइगर ने किया जबरदस्त डांस, दिशा ने दिया ऐसा रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ अपनी शानदार डासिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं. इनदिनों वह अपनी फिल्म ‘वॉर’की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे हैं. टाइगर और रितिक रोशन को एकसाथ पर्दे पर देखना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. टाइगर सोशल मीडिया पर भी […]
टाइगर श्रॉफ अपनी शानदार डासिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं. इनदिनों वह अपनी फिल्म ‘वॉर’की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे हैं. टाइगर और रितिक रोशन को एकसाथ पर्दे पर देखना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. टाइगर सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर अपने डांस वीडियोज शेयर करते हैं. अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अभिनेत्री करिश्मा कपूर के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में टाइगर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का सुपरहिट सॉन्ग ‘ले गई ले गई…’ पर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. ओरिजनल सॉन्ग में करिश्मा कपूर नजर आई थीं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ओल्ड इज़ गोल्ड लिखा है.
इस वीडियो में टाइगर व्हाइट हुडी और मैचिंग कार्गो पैंट में नजर आ रहे हैं. इस गाने की कोरियोग्राफी ओरिजनल गाने से काफी अलग है. यह वीडियो दिशा पटानी को बेहद पसंद आया है. उन्होंने इसपर कमेंट करते हुए हग का इमोजी भेजा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं.
बता दें कि, टाइगर इनदिनों बागी 3 की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले बागी 2 का निर्देशन किया था. फिल्म में टाइगर के आपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आयेंगी. बागी 2 में इन दो स्टार्स की जोड़ी ही नजर आई थी.
वहीं दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इनदिनों फिल्म मलंग में नजर आनेवाली हैं. वहीं उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर की एक फिल्म साइन की है जिसका नाम फिलहाल अभी तय नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










