माधुरी दीक्षित के इस सुपरहिट गाने पर जबरदस्त डांस करती दिखीं ”दंगल गर्ल”, VIDEO

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सुर्खियों में आ गई हैं. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सान्या अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने ‘हमको आजकल है…’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना साल 1990 में आई माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘सैलाब’ का है. […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सुर्खियों में आ गई हैं. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सान्या अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने ‘हमको आजकल है…’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना साल 1990 में आई माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘सैलाब’ का है. सान्या ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है और यूजर्स लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं.
सान्या मल्होत्रा इस गाने पर शानदार परफॉरमेंस दे रही हैं. उन्होंने पीले रंग की ब्लाउज और ब्लू जींस पहनी हैं. उन्होंने इस वीडियो के साथ #channellingmyinnerMadhuri हैशटैग का इस्तेमाल किया है.
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ हमको आजकल है इंतजार… डांस करने का क्योंकि मैंने पिछले कुछ समय से डांस नहीं किया है और मैं इसे काफी मिस कर रही थी.’ इस वीडियो को लगातार देखा जा रहा है.
बता दें कि, सान्या मल्होत्रा फिल्म ‘दंगल’ और ‘बधाई हो’ के लिए जानी जाती हैं. ‘दंगल’ में सान्या ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था, वहीं ‘बधाई हो’ में वह आयुष्मान खुराना के आपोजिट दिखी थीं. दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था.
सान्या की आनेवाली फिल्म की बात करें तो, वह जल्द ही विद्या बालन के साथ फिल्म ‘शंकुतला देवी’ में नजर आयेंगी. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










