डेंगू से पीड़ित धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, 3 दिन बाद अस्पताल से लौटे

मुंबई : डेंगू से पीड़ित दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है. फिलहाल वह उपनगर मुंबई में अपने आवास पर आराम कर रहे हैं. धर्मेंद्र (83) को पिछले सप्ताह उपनगर खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी सेहत में सुधार देख चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन के बाद छुट्टी देने […]
मुंबई : डेंगू से पीड़ित दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है. फिलहाल वह उपनगर मुंबई में अपने आवास पर आराम कर रहे हैं. धर्मेंद्र (83) को पिछले सप्ताह उपनगर खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी सेहत में सुधार देख चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन के बाद छुट्टी देने का फैसला किया.
अभिनेता से जुड़े करीबी सूत्रों नेबताया, "उन्हें कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह तीन दिन पहले घर लौट आए. उनकी तबीयत पहले से कुछ बेहतर है. वह आराम कर रहे हैं."
धर्मेंद्र पिछले महीने अपने पौत्र और सनी देओल के बेटे करण की पहली फिल्म "पल पल दिल के पास" के ट्रेलर की लांचिंग में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










