रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी-2'' दिसंबर को होगी रिलीज

मुंबई : रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली ‘‘मर्दानी-2′ फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी. यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म के लेखक और निर्देशक गोपी पुथरण हैं. इसमें रानी एक बार फिर पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में दिखायी देंगी. यश राज फिल्म्स के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट में […]
मुंबई : रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली ‘‘मर्दानी-2′ फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी. यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म के लेखक और निर्देशक गोपी पुथरण हैं. इसमें रानी एक बार फिर पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में दिखायी देंगी.
यश राज फिल्म्स के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट में सोमवार को कहा गया, ‘इस नवरात्रि, बुराई पर अच्छाई की जीत होगी. तारीख याद रख लीजिए. मर्दानी-2 13 दिसंबर को रिलीज होगी.’
प्रोडक्शन बैनर ने टि्वटर पर फिल्म का 30 सेकंड का टीजर भी साझा किया है. यह 2014 में आयी प्रदीप सरकार के निर्देशन वाली ‘‘मर्दानी’ का सीक्वल है. आलोचकों ने इस फिल्म को काफी सराहा था.
This Navratri, good will triumph over evil. Mark the date. #Mardaani2onDecember13 #RaniMukerji #GopiPuthran @Mardaani2 pic.twitter.com/vHdmtiMrTw
— Yash Raj Films (@yrf) September 30, 2019
रानी मुखर्जी पोस्टर में पुलिस की वर्दी में एग्रेसिव लुक में नजर आ रही हैं. दिसंबर 2018 में ही रानी मुखर्जी ने मर्दानी 2 की घोषणा की थी. फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




