ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने शुरू की ‘खाली-पीली'' की शूटिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 9:50 AM
फिल्मनिर्माता अली अब्बास जफर ने बताया कि अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म ‘खाली-पीली’ की शूटिंग शुरू हो गई. अली इस फिल्म के निर्माता भी हैं. उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की. सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी हिट फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने वाले अली […]
फिल्मनिर्माता अली अब्बास जफर ने बताया कि अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म ‘खाली-पीली’ की शूटिंग शुरू हो गई. अली इस फिल्म के निर्माता भी हैं. उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की. सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी हिट फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने वाले अली ने फिल्म के निर्माण के लिए जी स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है. वहीं ईशान ने भी इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी. यह फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होगी.
अनन्या पांडे ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया संग नजर आई थीं. फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा गया था.
https://www.instagram.com/p/B2REaDjFDDp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
ईशान खट्टर की पिछली फिल्म धड़क थी जिसमें वे दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के आपोजिट नजर आये थे. फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री को पसंद किया गया था. बता दें कि फिल्म ‘खाली-पीली’ से पहली बार ईशान और अनन्या स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










