ईद पर शूटिंग में व्यस्त रहे शाहरुख

मुंबई: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की ईद इस बार कुछ खास नहीं मनी. वे अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण घर से दूर रहे. शाहरुख अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहते हैं. शाहरुख खान ने पिछली ईद को भव्य तरीके से मनाया था. अपने घर की ईद की दावत रखी थी. […]
मुंबई: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की ईद इस बार कुछ खास नहीं मनी. वे अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण घर से दूर रहे. शाहरुख अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहते हैं. शाहरुख खान ने पिछली ईद को भव्य तरीके से मनाया था. अपने घर की ईद की दावत रखी थी.
चूंकि उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होनेवाली थी. लेकिन इस बार शाहरुख खान अपनी फिल्म हैप्पी न्यू इयर के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं और यही वजह है कि वे अपने घर मन्नत पर भी इस बार ईद नहीं मना पा रहे.
शाहरुख फिलहाल फिल्म के प्रोमो पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और यही वजह है कि वे घर पर वक्त नहीं दे पा रहे हैं. फिल्म का प्रोमो फिल्म सिंघम रिटर्न्स के साथ रिलीज हो रहा है.
शाहरुख अपनी फिल्म हैप्पी न्यू इयर को लेकर काफी उत्साहित हैं. उनके लिए कर्म ही पूजा है. वे जानते हैं कि जबतक वे अच्छी फिल्म दे रहे हैं उनकी पूछ है. उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए काफी मेहनत की है. उनकी शुरुआत टीवी से हुई. उन दिनों वे एक टीवी धारावाहिक सर्कस में नजर आते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










