ePaper

Dream Girl: एकता कपूर का खुलासा - आयुष्‍मान को क्‍यों मिला ''पूजा'' का किरदार

Updated at : 20 Aug 2019 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Dream Girl: एकता कपूर का खुलासा - आयुष्‍मान को क्‍यों मिला ''पूजा'' का किरदार

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की चर्चा हर तरफ हो रही है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिससे फैन काफी इम्प्रेस हुए हैं. इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जो एडल्ट कॉल सेंटर […]

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की चर्चा हर तरफ हो रही है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिससे फैन काफी इम्प्रेस हुए हैं. इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जो एडल्ट कॉल सेंटर में काम करता है और लड़की के आवाज में मर्दों से बात करता है.ट्रेलर में आयुष्मान का एक अलग ही रूप सभी को देखने को मिल रहा है और उनका काम लाजवाब है. फिल्म ड्रीम गर्ल को टीवी क्वीन एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

इस फिल्म के बारे में जब एकता कपूर से बात की गयी तो उनसे पूछा गया कि आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को ही क्यों चुना? एकता ने इसके जवाब में बताया कि उन्हें पूरा विश्वास था कि आयुष्मान से बेहतर इस रोल को कोई और कर ही नहीं सकता.

एकता कपूर ने कहा, ‘जब राज ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं इससे बेहद प्रभावित थी. मैं सिर्फ एक एक्टर को जानती थी जो अपनी आवाज को बहुत अच्छे से मॉड्यूलेट कर सकता था, जो इस मुश्किल काम को अंजाम दे सकता था, वो थे आयुष्मान. मुझे यकीन था कि आयुष्मान इस स्क्रिप्ट पर दांव लगाएंगे. वो यह नहीं देखेंगे कि फिल्म कितनी बड़ी है और ना ही निर्देशक के पिछले काम को देखेंगे. वह स्क्रिप्ट पढ़ेंगे और इस किरदार को निभाने के लिए हां कह देंगे.’

आयुष्मान खुराना को ‘ड्रीम गर्ल’ में लीड किरदार में चुनने का निर्णय निश्चित रूप से सही साबित हो रहा है क्योंकि आप साफ देख सकते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस का कितना प्यार मिल रहा है. एक्टर आयुष्मान खुराना टैलेंट का पावरहाउस हैं और यह उनकी बैक-टू-बैक छह हिट फिल्मों के जरिये देखा चुका है.

हाल ही में उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. बता दें फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को डायरेक्टर राज शांडिल्य ने बनाया और एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह ने प्रोड्यूस किया है. आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola