ePaper

एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं बॉलीवुड के ये भाई-बहन

Updated at : 15 Aug 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं बॉलीवुड के ये भाई-बहन

इस साल 15 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जायेगा. यह पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है. इस दिन भाई अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है और बहन भी भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. बॉलीवुड में भी रियल लाइफ में भाई-बहन की जोड़ियां हैं, जिनमें कुछ एक्टिंग […]

विज्ञापन

इस साल 15 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जायेगा. यह पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है. इस दिन भाई अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है और बहन भी भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. बॉलीवुड में भी रियल लाइफ में भाई-बहन की जोड़ियां हैं, जिनमें कुछ एक्टिंग के क्षेत्र में ही हैं, लेकिन कुछ फिल्मी दुनिया से दूर हैं. भले ही वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन फिर भी उनकी चर्चा होती रहती है. ऐसे बहुत से एक्टर हैं जो अपने भाई-बहनों के साथ बेहद प्यारा और गहरा रिश्ता शेयर करते हैं. आज हम इस अनूठे रिश्तों को कुछ फिल्म स्टार के जरिये बयां कर रहे हैं, जिनके लिए भाई-बहन का रिश्ता काफी मायने रखता है.

सलमान- अर्पिता खान
बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान अपने भाइयों के साथ-साथ अपनी दोनों बहनों पर जान छिड़कते हैं. अर्पिता के पति को हाल ही बॉलीवुड में लॉन्च करने का श्रेय भी सलमान को ही जाता है. वहीं अर्पिता भी अच्छे बुरे-वक्त में अपने भाई सलमान का पूरा साथ देती हैं.

एकता-तुषार कपूर
एकता कपूर और तुषार कपूर भाई-बहन की ऐसी जोड़ी है, जिसकी मिसालें दी जाती हैं. माना जाता है कि एकता ने अपने भाई को बॉलीवुड में पॉपुलर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. वह अपने छोटे भाई तुषार कपूर काफी प्यार करती हैं. तुषार-एकता को बॉलीवुड के लविंग ब्रदर-सिस्टर की उपाधि से नवाजा जा चुका है.

प्रियंका-सिद्धार्थ
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा भी भाई बहन की ऐसी जोड़ी है जो हमेशा तो साथ नहीं दिखाई देंते है, लेकिन जब भी एक साथ आते हैं इनके बीच की मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती है. दोनों की ऐसी कई फोटो मिल जायेगी, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है.

सैफ-सोहा अली खान
सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा-सबा के बीच का रिश्ता गहरा है. वह सैफ को काफी सपोर्टिव मानती है. वह रक्षाबंधन काफी धूम-धाम से मनाते हैं. वह अपनी बहनों को प्यार भी काफी करते हैं. सैफ और बहन सोहा अली खान का रिश्ता बेहद गहरा और प्यारा है.

सोनाक्षी सिन्हा-लव-कुश
सोनाक्षी की बात करें तो वह भी अपने भाइयों की बहुत प्यारी हैं. साथ ही उनके दोनों भाई उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं, वह उनसे बहुत प्यार करते हैं. सोनाक्षी सिन्हा अपने भाइयों से बहुत प्यार करती हैं और इसे वह समय-समय पर जाहिर भी करती आयी हैं.

अभिषेक बच्चन-श्वेता नंदा
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा अपने पिता अमिताभ बच्चन की लाडली हैं. वह एक लेखिका, जर्नलिस्ट, होस्ट और मॉडल रह चुकी हैं. श्वेता ने भले ही फिल्में नहीं की हैं, लेकिन वह विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं. साल 1997 में उन्होंने बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की.

अक्षय कुमार-अल्का भाटिया
‘मिशन मंगल’ एक्टर अक्षय कुमार की छोटी बहन अल्का भाटिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वह पहली बार तब चर्चा में आयी थीं, जब उन्होंने खुद से 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola