ePaper

दिशा पटानी को लेटेस्‍ट फोटोशूट, ऐसा कहकर यूजर्स करने लगे ट्रोल

Updated at : 10 Aug 2019 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
दिशा पटानी को लेटेस्‍ट फोटोशूट, ऐसा कहकर यूजर्स करने लगे ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपने लुक्‍स और खूबसूरती के चलते अक्‍सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. एक बार फिर दिशा पटानी की तसवीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दिशा बेहद खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती इन तसवीरों में नजर आ रही हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपने लुक्‍स और खूबसूरती के चलते अक्‍सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. एक बार फिर दिशा पटानी की तसवीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दिशा बेहद खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती इन तसवीरों में नजर आ रही हैं. इस फोटोशूट में दिशा बाथरूम में हैं और अलग-अलग पोज दे रही हैं. लेकिन यह बात लोगों को खास पसंद नहीं आ रही है. उन्‍हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

दिशा ब्‍लैक वनपीस में बेहद ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. उन्‍होंने बालों को ओपन रखा और आंखों में गहरा मेकअप किया है. उन्‍होंने हाई हिल्‍स पहनी है. उनका स्‍टाइल बेहद दिलकश है.

https://www.instagram.com/p/B0-Nc3UARfr/

हालांकि कई यूजर्स उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ मैंने सोचा नहीं था कि बाथटब भी फोटोशूट की जगह बन जायेगा.’ एक और यूजर ने लिखा बाथटब लेटने के लिए नहीं होता है. लेकिन वहीं कई लोग इस फोटोशूट की तसवीरें जमकर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/B0-Ms8HgTFn/

बता दें कि, दिशा पटानी की पिछली फिल्‍म ‘भारत’ थी, जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिका में थे. दिशा की आनेवाली फिल्‍म ‘मलंग’ है. फिल्‍म में अनिल कपूर और आदित्‍य रॉय कपूर जैसे कई स्‍टार्स नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola