शिल्पा शेट्टी एक्शन फिल्म ''निकम्मा'' से करेंगी वापसी

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक्शन फिल्म ‘निक्कमा’ से दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं. इससे पहले वर्ष 2007 में फिल्म ‘अपने’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. शिल्पा फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘दोस्ताना’ में भी नजर आईं थी. ‘निकम्मा’ को सब्बीर खान निर्देशित कर रहे हैं. शिल्पा के साथ ‘मर्द को […]
मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक्शन फिल्म ‘निक्कमा’ से दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं. इससे पहले वर्ष 2007 में फिल्म ‘अपने’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. शिल्पा फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘दोस्ताना’ में भी नजर आईं थी. ‘निकम्मा’ को सब्बीर खान निर्देशित कर रहे हैं. शिल्पा के साथ ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के अभिनेता अभिमन्यु दस्सानी और सोशल मीडिया सनसनी शर्ली सेतिया होंगी.
शिल्पा ने एक बयान में कहा ‘ मैं बहुत खुश हूं, मैं दोबारा अभिनय के क्षेत्र में प्रवेश कर और बड़े स्क्रीन पर दिखने को तैयार हूं. मैं विशेष स्फूर्तिदायक परियोजना और सब्बीर के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं.’
उन्होंने आगे कहा,’ फिल्म में मेरा किरदार बहुत प्यारा है, जिसे पहले मैंने कभी नहीं किया है. दर्शकों द्वारा मेरे नए अवतार को देखने के लिए इंतजार करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है.‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ फिल्मों से चर्चित सब्बीर ने कहा, शिल्पा प्रत्येक घर में लोकप्रिय नाम है. वह इस बारे में स्पष्ट थीं कि वह उपयुक्त किरदार मिलने पर ही वापसी करेंगी.’
उन्होंने आगे कहा,’ मैं शिल्पा के साथ काम करके और उनकी कमी महसूस कर रहे दर्शकों के लिए उन्हें वापस लाकर खुश हूं. सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस एंड सब्बीर खान फिल्म्स मिलकर ‘निकम्मा’ का निर्माण कर रहे हैं. फिल्म को 2020 तक रिलीज करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




